समाहरणालय परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर बनाने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करें

The Ranchi News
3 Min Read

राँची :- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित कार्यालय कक्ष में जिला के वरीय पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पूर्व में आयोजित वरीय पदाधिकारियों की बैठक (SOM), ऑल हैंड मीटिंग, तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर दिए गए दिशा-निर्देशों की क्रमवार समीक्षा की गई।

बैठक में जिला नजारत उप समाहर्ता राँची, डॉ. सुदेश कुमार, विशेष विनियमन पदाधिकारी राँची, श्रीमती मनीषा तिर्की, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी राँची, श्रीमती उर्वशी पांडेय, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राँची, श्री राजीव कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा राँची, श्री रवि शंकर मिश्रा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

*संबंधित पदाधिकारियों को पूर्व में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश*

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को पूर्व में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। बैठक में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया और दिशा-निर्देश जारी किए गए:

(1) समाहरणालय परिसर की सभी आवश्यक जगहों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने का निर्देश दिया गया ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके।

(2) समाहरणालय ब्लॉक-ए और ब्लॉक-बी की विशेष साफ-सफाई, पार्किंग क्षेत्र की सफाई, और लंबे समय से खड़े वाहनों को हटाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।

(3) समाहरणालय के मुख्य गेट पर बायोमेट्रिक मशीन स्थापित करने का निर्देश दिया गया ताकि कर्मचारियों की उपस्थिति ससमय हो।

(4) समाहरणालय परिसर और सुभाषचंद्र बोस पार्क के सौंदर्यीकरण हेतु ठोस कदम उठाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

(5) विभिन्न विभागों से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गई और समयबद्ध तरीके से कार्यान्वयन के लिए निर्देश दिए गए।

*पूर्व में दिए गए निर्देशों का अनुपालन समयबद्ध और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करें*

उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा, “पूर्व में दिए गए निर्देशों का अनुपालन समयबद्ध और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। समाहरणालय परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर बनाने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। यह हमारी प्राथमिकता है कि जनता को बेहतर सुविधाएँ और कार्यालय परिसर में उचित व्यवस्था उपलब्ध हो।”

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशों के अनुपालन की प्रगति पर नियमित रूप से रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया। अगली समीक्षा बैठक में इन कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *