रांची के धुर्वा स्थित गांव में वृक्षित फाउंडेशन ने जरूरतमंदों के बीच किया कपड़े व कंबल वितरण

The Ranchi News
1 Min Read

राँची:- रांची मौसीबाड़ी, धुर्वा के एक छोटे से गांव में आज वृक्षित फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच कपड़े और कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ठंड के मौसम में गरीब एवं असहाय लोगों को राहत प्रदान करना था। इस सामाजिक सेवा अभियान का नेतृत्व वृक्षित फाउंडेशन के अध्यक्ष शुभम सिंह ने किया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के सदस्य सौरभ, अंशु मौर्य, जगजीत प्रसाद, मनीष, विक्रम, विवेक, कमल, सना, राधिका सहित अन्य सदस्य भी शामिल रहे। सभी सदस्यों ने सेवा भाव के साथ जरूरतमंद लोगों तक कपड़े और कंबल पहुंचाए। इस अवसर पर अध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा कि वृक्षित फाउंडेशन समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए निरंतर सेवा कार्य करता रहेगा और भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्थानीय लोगों ने फाउंडेशन के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।

The Ranchi News की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *