11 मंजिला ट्वीन टावर होगा मुख्य आकर्षण जिसमें आफिस और शो रूम बनेगा

The Ranchi News
3 Min Read

रांची :- मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के विकसित शहरीकरण के संकल्प के तहत राजधानी के हृदयस्थली में स्थित सैनिक बाजार में नया भव्य माल बनेगा।नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार के निर्देश पर गुरूवार को नगर विकास एवं आवास विभाग के कार्यालय में परामर्शी मास एंड वायड ने मॉल की डिजायन का प्रस्तुतिकरण किया। मामूली संशोधनों के साथ प्रधान सचिव सुनील कुमार ने फाइनल डिजायन जल्द बनाकर कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। यह मार्केटिंग काम्प्लेक्स पीपीपी मोड पर बनेगा .इसके निर्माण राज्य सरकार की कोई राशि नहीं खर्च होगी .
यहां प्रधान सचिव श्री कुमार ने निर्देश दिया कि पहले से वहां कर रहा कोई व्यावसाय विस्थापित नहीं होना चाहिए। मॉल बना लिया जाये फिर पहले सभी योग्य दुकानदारों को वहां स्थानांतरित किया जाये। प्रधान सचिव ने कहा कि विकासशील शहरों के नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रख कर मॉल सह आफिस मार्केटिंग कांपलेक्स बनाया जाये।
परमर्शी मास एवं वायड के प्रमुख प्रणव कुमार ने प्रधान सचिव के समक्ष डिजायन दिखाते हुये बताया कि आगे के भवन एवं पीछे दो भवन बनाये जायेंगे। जिसका मुख्य आकर्षण ट्वीन टावर रहेगा जो 11 मंजिला बनेगा।यहाँ कुल 9 लाख वर्ग फीट में काम्प्लेक्स बनेगा . जिसमे मार्केटिंग सह आफिस का बिल्डअप एरिया 6 लाख वर्ग फीट होगा। जिसमें 3 लाख वर्ग फीट का दो बेसमेंट बनेगा। जहां 700 से अधिक वाहनों के पार्किग की व्यवस्था रहेगी। निचले तल यानी लोअर ग्राउंड फ्लोर पर शापिंग मॉल एवं मार्केटिंग कांपलेक्स बनेगा। यह अगले भवन का हिस्सा होगा।
इसके अलावा अगले हिस्से में ही जी प्लस फाइव मंजिला भवन बनेगा। इस पांच मंजिले भवन में ही ग्राउंड फ्लोर पर शापिंग पोडियम ( क्योस्क एवं छोटे खुले दुकान ) बनाये जायेंगे। यही अगले हिस्सा का भवन जी प्लस फाइव होगा। जिसमें लगभग 6 मल्टीप्लेक्स ,गेमिंग जोन, फूड कोर्ट और शो रूम का प्रावधान रहेगा। मॉल के पिछले हिस्से में मिश्रित उपयोगिता वाला ट्वीन टॉवर बनेगा। जिसमें खुदरा व्यावसाय के साथ मनोरंजन एवं वर्कशॉप सह कार्यशाला भी बनाया जायेगा जो शहरी नागरिकों की जरूरतों को पूरा करेगा। इस प्रस्तुतिकरण में जुडको के पीडीटी श्री विनय कुमार राय एवं पीडीएफ सह एडमिन श्री अमित कुमार चक्रवर्ती भी मौजूद थे ।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *