रांची जिलान्तर्गत रातु, चान्हो, माण्डर आदि क्षेत्रों में रात्री में निरीक्षण कर खनिज लदे वाहनों की जाँच की गई।

The Ranchi News
2 Min Read

रांची: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, उत्कर्ष कुमार के नेतृत्व में रांची जिलान्तर्गत रातु, चान्हो, माण्डर आदि क्षेत्रों में रात्री में निरीक्षण कर खनिज लदे वाहनों की जाँच की गई। खनिज लदे वाहनों में विशेष रुप से कोयला की जाँच मांडर टोल प्लाजा के समीप किया गया।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश के आलोक दमें दिनांक 23.04.2025 को रात्रि में अनुमंडल पदाधिकारी सदर राँची के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण राँची, सुमित कुमार अग्रवाल, जिला खनन टास्क फोर्स के सदस्यों, जिला खनन पदाधिकारी राँची, अबु हुसैन एवं पुलिस बल के साथ संयुक्त रुप से रांची जिलान्तर्गत रातु, चान्हो, माण्डर आदि क्षेत्रों में रात्री निरीक्षण किया गया।

जांच में पाया गया कि कोयले लदे वाहन रांची जिला एवं रांची जिला से समीपवर्ती जिलों यथा सरायकेला एवं जमशेदपुर जिला में कोयला का परिवहन करती है। कुछ वाहनों में फलाई ऐश का परिवहन एन०टी०पी०सी० से ओरमांझी में निर्माणाधीन सड़क के लिए किया जा रहा था। संयुक्त दल के द्वारा लगभग 2:00 बजे रात्री में माण्डर से प्रस्थान कर नगड़ी थानार्गत क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। तत्पश्चात् गुप्त सूचना के आधार पर नगड़ी लोधमा रोड़ के समीप विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रुप से भंडारित बालू स्थल क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *