संवाददाता: रेखा प्रजापति
रांची: दिनांक-11.02.26 को समय करीब 8:30 बजे रात्रि में वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची को एक गुप्त सूचना मिला कि दो व्यक्ति सासाराम बिहार से ब्राउन शुगर (मादक पदार्थ) लेकर बस में रॉची आ रहे है और कांटाटोली से न्यू मार्केट ऑटो स्टैण्ड के पास आने वाले है। इस सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर, रांची के नियंत्रण में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन कर न्यू मार्केट ऑटो स्टैण्ड के पास गठित टीम के द्वारा दोनों का इंतेजार करने लगा। इसी बीच रात्रि करीब 9:30 बजे टेम्पू स्टैण्ड न्यू मार्केट चौक मंदिर के कोना तरफ में दो लड़के को संदिग्ध दिखे, जो पुलिस बल को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा। इस पर पुलिस टीम के द्वारा दोनों लड़को को घेर कर पकड़ लिया गया और दोनों का नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) सोनू कुमार यादव, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता राजदेव राय, (2) अजय यादव उम्र 20 वर्ष पिता-प्यारे राय उर्फ प्यारेलाल यादव दोनों सा०- आनंदपुरी चौक, छठ घाट, हरमु नदी, विधानगर, थाना-सुखदेवनगर जिला राँची बताये। इसके बाद दोनों का विधिवत् तलाशी लेने पर सोनू कुमार यादव के पास ब्राउन शूगर 43.85 ग्राम 2 एक समसँग मोबाईल 3. एक रॉची से सासाराम जाने वाला रेलवे टिकट, और 4. अजय कुमार यादव के पास ब्राउन शूगर 17.34 ग्राम बरामद किया गया। दोनों को ब्राउन शूगर (मादक पदार्थ) के वैध कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया तो कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।
इसके बाद दोनों से ब्राउन शूगर के बारे में पूछताछ किया गया तो दोनों के द्वारा बताया गया कि दोनों एक दिन पहले ट्रेन से सासाराम गये थे और सासाराम से बबन साह और सूरज साह से ब्राउन शूगर (मादक पदार्थ) खरीद कर बस से रॉची लौट है। अभी ऑटो से आनंदपुरी चौक, छठ घाट, हरमु नदी, विधानगर (सुखदेवनगर) घर जा रहे थे। इसके बाद दोनों को विधिवत् गिर्फतार किया गया। और इस संबंध में अग्रतर कार्रवाई करते हुए सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-52/26 दिनांक-12.2.26 धारा-21 (बी) / 22/29 एन०डी०पी०एस० एक्ट में दर्ज किया गया है।
*गिरफतार अभियुक्त का नाम पताः-*
(1) सोनू कुमार यादव, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता राजदेव राय,
(2) अजय यादव उम्र 20 वर्ष पिता प्यारे राय उर्फ प्यारेलाल यादव दोनों सा० आनंदपुरी चौक, छठ
घाट, हरमु नदी, विधानगर, थाना-सुखदेवनगर जिला-रांची
*बरामद समानों की सूचीः-*
1. ब्राउन शुगर (वजन 61.19 ग्राम) बाजार मूल्य करीब 12,00,000/ रूपया।
2. मोबाईल फोन-01
3. नगद 720/ रूपया।
4. एक रेलवे टिकट ।
*छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मीः* –
1. प्रकाश सोय, पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली, राँची।
2. संजीव बेसरा, पुलिस उपाधीक्षक, सदर, रॉची।
3. सुनिल कुशवाहा, पु०नि० सह थाना प्रभारी सुखदेवनगर।
4. पु०अ०नि० सहावीर उरॉव, सुखदेवनगर थाना।
5. पु०अ०नि० प्रकाश सिंह सुखदेवनगर थाना।
6. स०अ०नि० श्री चौधरी, सुखदेवनगर थाना।
7. एवं अन्य सशस्त्र बल ।
