तुपुदाना में 1.7 किलोग्राम अवैध गाढ़ा अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

The Ranchi News
3 Min Read

राँची :- राँची जिले के तुपुदाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत वास्तु विहार कैंपस (हरदाग) में पुलिस ने दो अफीम तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर तुपुदाना ओपी पुलिस ने बुधवार की देर रात छापेमारी कर 1.7 किलोग्राम अवैध गाढ़ा अफीम के साथ दो युवकों को धर दबोचा। दोनों आरोपित अफीम बेचने की फिराक में थे ।

एसएसपी राँची ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर जानकारी दी

घटना की पुष्टि करते हुए तुपुदाना ओपी प्रभारी पू.अ.नि. दुलाल कुमार महतो ने बताया कि दिनांक 16.07.25 को रात करीब 11:20 बजे सूचना मिली थी कि वास्तु विहार कैंपस में दो व्यक्ति अफीम लेकर ग्राहक की तलाश में खड़े हैं। इसकी जानकारी तुरंत हटिया के पुलिस उपाधीक्षक श्री प्रमोद कुमार मिश्रा को दी गई। इसके बाद वे अंगरक्षक और चालक के साथ तुपुदाना ओपी पहुंचे। फिर एक विशेष छापामारी दल का गठन कर पुलिस वाहन से वास्तु विहार के लिए रवाना हुए।

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने देखा कि कैंपस के मुख्य गेट से करीब 100 मीटर अंदर दो युवक KTM मोटरसाइकिल (JH2OC-7207) पर बैठे हुए हैं। पुलिस वाहन को नजदीक आते देख दोनों युवक भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल की सहायता से उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया।

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 1. कैलाश मुंडा (उम्र 31 वर्ष), पिता- शालु मुंडा, निवासी- जापुद, बंधटोली, थाना- तोरपा, जिला- खूंटी और 2. सुगना मुंडा (उम्र 18 वर्ष), पिता- स्व. बुधराम मुंडा, निवासी- मुरही, केन्दुआ टोली, थाना एवं जिला- खूंटी के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे अफीम को खूंटी से लाकर बेचने की तैयारी में थे।

 

पुलिस ने मौके से 1.7 किलोग्राम अवैध गाढ़ा अफीम और KTM मोटरसाइकिल जब्त की है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध धारा 18(c)/22(c)/25 NDPS Act 1985 के तहत धुर्वा (तुपुदाना) कांड संख्या 175/25 दिनांक 17.07.25 दर्ज किया गया है।

 

छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी:

  1. श्री प्रमोद कुमार मिश्रा – पुलिस उपाधीक्षक, हटिया
  2. पू.अ.नि. दुलाल कुमार महतो – प्रभारी, तुपुदाना ओपी
  3. स.अ.नि. योगेन्द्र प्रसाद – तुपुदाना ओपी
  4. आ. 02327 जामिन सिंह मुंडा
  5. आ. 0961 प्रभु प्रधान
  6. आ. 03874 साकेत शास्वत
  7. ल.चा.आ. 1097 मनकु यादव

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपितों का संबंध किसी बड़े तस्कर गिरोह से है या नहीं। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

 

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *