राँची:- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न प्राप्त श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी के जयंती के अवसर पर सिदरोल नामकुम मे उनका जयंती समारोह कार्यक्रम मनाया गया!इस अवसर पर राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि सह प्रदेश किसान मोर्चा भाजपा के प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अटल जी अपने नाम के अनुरूप अटल थे,, उन्होंने स्वक्ष राजनीति, सुचिता वाली राजनीति पर जोर दिया!उन्होंने कहा था आज हम है कल कोई और होगा लोग आएंगे जायेंगे, पर हम है हम ही रहेंगे ये भ्रम है!एक वोट से उनकी सरकार गिर गई परन्तु उन्होंने समझौता नहीं किया!बहुत मुश्किल से अटल जी जैसे व्यक्तित्व का धरती पर जन्म होता है!हम सबों को उनके आदर्शो पर चलने का शपथ लेना ही सच्ची श्रद्धांजलि है!
इस मौक़े पर सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह ने दर्जनों ज़रूरतमंद वृद्ध वृद्धा को कम्बल वितरित किया!
मौक़े पर रामाशकर सिंह, रूपा चौहान, शिव नारायण सिंह, कृष्णा कुमार, सुनीता देवी, मंजू देवी, बुधनी देवी सहित वृद्ध महिला एवम पुरुष उपस्थित थे!
