आदिवासी मूलवासी मंच के कार्यकारी अध्यक्ष सूरज टोप्पो की ओर से मोरहाबादी मैदान में करम मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शुरुआत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देकर की गई। विभिन्न अखड़ा के खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए।
बच्चों ने आदिवासी लोक नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर नागपुरी सिंगर नीतीश कच्छप ने अपने गीतों से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। पवन राजा समेत कई प्रमुख कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न खोड़ा दलों ने अपनी संस्कृति और परंपरा को संरक्षित करने का संदेश दिया। आदिवासी मूलवासी मंच के
अध्यक्ष रंजीत टोप्पो ने आदिवासी मूलवासी समाज की अस्मिता और पहचान को सशक्त करने के साथ-साथ झारखंड की संस्कृति को जीवंत करने का संकल्प व्यक्त किया।
सूरज टोप्पो ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों और धरोहर से जोड़ना है।
समारोह में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस आयोजन में रंजीत टोप्पो, रमेश सिंह, सोनू खलखो, नरेश पहन, डा. कुमार राजा, सूरज टोप्पो, विक्की करमाली, मोहन तिर्की, मिथलेश कुमार, अमित मुंडा, ज्योत्स्ना केरकेट्टा, सुरेश मिर्धा, राधा हेमाराम, नेहा हेमराम, अंजू तिर्की, ज्योति हेमराम, कृति शामिल थे।
