राँची जिला पुलिस प्रशासन ने प्रशासनिक कारणों एवं कार्यकुशल संचालन हेतु 20 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। स्थानांतरित किए गए अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए कार्यस्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। इस आदेश को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, राँची द्वारा जारी किया गया है।
स्थानांतरण सूची में थाना प्रभारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। कुछ को थानों से हटाकर पुलिस केंद्र राँची में पदस्थापित किया गया है, तो कुछ को अन्य थानों में नई जिम्मेदारी दी गई है।
इस स्थानांतरण सूची को पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची द्वारा दिनांक 18.07.2025 को जारी किया गया।
यह स्थानांतरण आदेश कार्यों में दक्षता, जवाबदेही तथा प्रशासनिक सुव्यवस्था बनाए रखने हेतु लिया गया एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे शीघ्र ही अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें एवं प्रतिवेदन समर्पित करें।