काली शीशों और अवैध वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, रोज़ाना हो रहे चालान

The Ranchi News
2 Min Read

राँची:- सड़क पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने हाल के दिनों में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है। विशेष अभियान के तहत काली शीशों (ब्लैक ग्लास) वाली कारों, बिना लाइसेंस ऑटो और टोटो वाहनों पर लगातार चालान काटे जा रहे हैं।

एस आई आर.के. राजक ने बताया कि ट्रैफ़िक एसपी के निर्देश पर ये अभियान चलाया जा रहा है , जिसमें मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 190 के तहत नियम उल्लंघन पर 1000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा रहा है। ट्रैफिक कचहरी क्षेत्र में प्रतिदिन औसतन 4 से अधिक वाहनों का चालान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा जनता से सलीके और सहयोग के साथ पेश आती है। कई बार वाहन चालकों को समझाकर छोड़ भी दिया जाता है, लेकिन बार-बार नियम तोड़ने वालों को अब किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी

पुलिस ने स्पष्ट किया कि

काली शीशों से सुरक्षा को खतरा बढ़ता है, इसलिए यह पूरी तरह प्रतिबंधित है।

बिना लाइसेंस और अवैध टोटो-ऑटो सड़कों पर खतरा बन चुके हैं। कई बार चालान कटने के बावजूद चालक मानने को तैयार नहीं होते, ऐसे मामलों में अब कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की इस सख्ती का स्वागत किया है और कहा कि इससे सड़क पर अनुशासन लौट रहा है और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

आर के.राजक जी ने अपील की है कि सभी वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा में सहयोग दें।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *