अखिल भारतीय ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन झारखण्ड के चीफ मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व मे बांग्लादेश मे मानवाधिकार के उलंघन और हाल ही मे दीपू चंद दास के हत्या के विरोध मे मशाल जुलुस निकाला गया!जुलुस मे बांग्लादेश हाय हाय,, मोहम्मद यूनुस हाय हाय,, बांग्लादेश होश मे आओ,, दीपू चंद दास के हत्यारो को फांसी देना होगा, देना होगा के नारों के साथ जुलुस सिदरोल बाजार से जोड़ा मन्दिर तक पहुंचा!इस दौरान काफ़ी संख्या मे पुरुष और महिलाये हाथो मे मशाल और मोमबत्ती लेकर नारों को बुलंद कर रहे थे!लोगों के अंदर बांग्लादेश के प्रति आक्रोश दिख रहा था!जुलुस मे राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर,, प्रदेश ऑटो यूनियन सचिव रामशंकर सिंह, रूपा चौहान, पूर्व सैनिक अरुण तिवारी, अनंत सिंह, अनिल सिंह, शिव नारायण सिंह, बिनोद प्रजापति, कारू राम, बबलू सिंह, मनोज कच्छप, सीताराम चौधरी, मुनेश राम, पृथ्वीराज सिंह, देवराज सिंह, सुषमा देवी, सरस्वती देवी, सुनीता दुबे, सरोज बुंदेला, मीरा देवी, बसंती देवी पूनम देवी, शीला देवी, अविनाश सिंह, वीणा मण्डल, नैना देवी, सुलोचना देवी सहित काफ़ी संख्या मे लोग शामिल थे |
The Ranchi News की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
