Ranchi : बैठक में डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची चंदन कुमार सिन्हा, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), जिला के विभिन्न सरना समिति के सदस्य एवं संबंधित पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में विभिन्न सरना समितियों के सदस्यों द्वारा सरहुल पर्व के दौरान व्यवस्था को लेकर सुझाव दिये गये। सरना स्थल पर निर्बाध बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई, जलापूर्ति, चलंत शौचलय, यातायात व्यवस्था, जुलूस रुट के महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, लाइट की व्यवस्था, महिला आरक्षियों की प्रतिनियुक्ति आदि से संबंधित कई सुझाव सदस्यों द्वारा दिये गये। संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त सुझाव पर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
सरहुल पर्व के दौरान प्रशासन, पुलिस और सरना समितियों के बीच आपसी समन्वय के साथ कार्य करेगी।
कोई भी समस्या न हो इसके लिए जिला प्रशासन सभी समितियों से समन्वय स्थापित कर बेहतर व्यवस्था देने का प्रयास करेगा।
रांची को आदर्श जिला बनाने का दायित्व हम सभी का है। जिला प्रशासन पूरी तरह से संवेदनशील है।
डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि पर्व के दौरान अंतिम समय तक पुलिस बल तैनात रहे इसे सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने सभी सरना समितियों को अपने जुलूस प्रभारी और वॉलिंटियर्स की सूची संबंधित थाने के साथ साझा करने को कहा।