गोड्डा:-दिनांक-07/08.01.2026 की रात्री पोडैयाहाट थाना अन्तर्गत ग्राम मटिहानी गाँव के बधार में एक व्यक्ति पप्पु अंसारी की हत्या अज्ञात लोगों के द्वारा कर दी गई थी। इस संदर्भ में पोडैयाहाट थाना कांड सं0-06/26, दिनांक-08.01.2026 सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत दर्ज की गई थी। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोड्डा के द्वारा कांड का उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एक एस०आई०टी० का गठन पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में किया गया। कांड का त्वरित अनुसंधान करते हुए इस कांड में संलिप्त अभियुक्त 1.मुनीलाल मराण्डी एवं 2. अनंत मराण्डी दोनों सा० मटिहानी थाना पोडैयाहाट जिला गोड्डा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में कांड में संलिप्ता स्वीकार करते हुए कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तो का नाम पता बताया तथा उनके द्वारा बताया गया कि दि0-07/08.01.2026 की रात्री इनके घर के गोहाल से मवैशी चोरी कर तीन अज्ञात लोग ले जा रहे थे, चोर-चोर का हल्ला की जाने पर गाँव के लोग जुटे तथा चोर का पिछा कर बधार में एक चोर को पकड़ लिये तथा उनके साथ मारपीट किये, जिससे उनकी मृत्यू हो गई। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
अनुसंधान के क्रम में यह भी बात प्रकाश में आई कि इस कांड में मृतक पप्पु अंसारी, पिता स्व० सराजुद्दीन अंसारी, ग्राम- रानीपुर, थाना-पथरगामा, जिला-गोड्डा पूर्व में कई बार मवैशी चोरी/तस्करी में जेल जा चुका है।
*गिरफ़्तार अभियुक्त का नामः-*
1. मुन्नीलाल मरांडी, पिता- स्व0 दुर्गा सोरेन
2. अनंत मराण्डी पिता स्व० मांझी मराण्डी दोनों सा० मटिहानी थाना पोडैयाहाट जिला गोड्डा
*छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मी का नाम :-*
1. श्री जे०पी०एन० चौधरी, पु०उपा० (मु०), गोड्डा।
2. पु०नि० मधुसुदन मोदक, सदर प्रभाग, गोड्डा।
3. पु०नि० दिनेश महली, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, नगर थाना, गोड्डा।
4. पु०अ०नि० महाबीर पंडित, थाना प्रभारी, पोडैयाहाट थाना।
5. पु०अ०नि० अमित मार्की, थाना प्रभारी, देवदाड थाना।
6. पु०अ०नि० मुकेश कुमार राउत, प्रभारी मोतिया, ओ०पी०।
7. पु०अ०नि० रजनीश कुमार, पोडैयाहाट थाना।
8. पु०अ०नि० मुकेश कुमार, पोडैयाहाट थाना।
9. स०अ०नि० सुबोध कुमार सिहं, पोडैयाहाट थाना।
10. स०अ०नि० मनोज कुमार यादव, पोडैयाहाट थाना।
11. स०अ०नि० रामानंद सरस, देवदाड थाना।
12. तकनीकी शाखा एवं रिजर्व रिजर्व गार्ड।
