अपर प्रशासक संजय कुमार के द्वारा हरमू MTS स्थित वर्कशॉप में परिवर्तित की गई गाड़ियों का भौतिक निरीक्षण किया गया।

The Ranchi News
2 Min Read

रांची: पर्यावरण अनुकूल तथा इको फ्रेंडली वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रशासक के निदेशानुसार रांची नगर निगम द्वारा निगम स्वामित्व वाली दैनिक सफाई कार्य में प्रयुक्त होने वाले (Tata Mega) वाहनों को, जो कई वर्षों से खराब पड़े थे, उन्हें इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है।

आज दिनांक 15.05.2025 को अपर प्रशासक संजय कुमार के द्वारा हरमू MTS स्थित वर्कशॉप में परिवर्तित की गई गाड़ियों का भौतिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर प्रशासक के द्वारा स्वयं परिवर्तित ईवी वाहन को चला कर परीक्षण किया गया एवं परिवर्तन के इस कार्य में सफलता हेतु संतोष जाहिर की गई। मौके पर एजेंसी के प्रतिनिधियो द्वारा बताया गया कि अब तक कुल 24 वाहनों को ईवी में परिवर्तित किया जा चुका है एवं शेष 33 वाहनों को जल्द परिवर्तित कर लिया जायेगा ताकि इन्हें फील्ड पर उतारा जा सके। जिसपर अपर प्रशासक द्वारा जल्द सभी वाहनों को ईवी में परिवर्तित करते हुए वार्डों के डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण हेतु प्रयुक्त करने का निर्देश दिया गया।

बता दें मुख्य रूप से निगम के पास वर्षों से खराब पड़े वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) के रूप में परिवर्तित करते हुए दुरुस्त किया जा रहा है। इन वाहनों के ईवी में परिवर्तित होने के बाद कूड़ा संग्रहण करने वाले वाहनों की संख्या बढ़ेगी और डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण और भी सुचारू रूप से की जा सकेगा। उक्त कार्य Mis Sirius Cleantech Pvt. Ltd. एजेंसी द्वारा किया जा रहा है। एजेंसी द्वारा इस पर काम शुरू कर दिया गया है एवं पहले चरण में कुल 57 वाहनों को ईवी में परिवर्तित किया जायेगा। साथ ही इन वाहनों के लिए सभी एमटीएस में चार्जिंग प्वाइंट भी बनाया गया है।

रांची नगर निगम एक बार फिर सभी सम्मानित नागरिकों से अपील करता है कि निगम की सभी कूड़ा संग्रहण करने वाली गाड़ियों के हरे कंपार्टमेंट में गीला कचरा तथा नीले कंपार्टमेंट में सूखा कचरा डालना सुनिश्चित करें।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *