पूर्व के विवाद को लेकर अपराधी द्वारा रस्सी का फंदा बनाकर व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या कर दी।

The Ranchi News
3 Min Read

रांची: दिनांक 13.05.2025 को सुबह कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत बनहरा गाँव में एक निर्माणाधीन मकान में एक व्यक्ति जिसका नाम गोन्दरा उरॉव, उम्र करीब 38 वर्ष, बनहरा, थाना-कांके, जिला-राँची का शव मिला।

इसके सत्यापन में पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अमर कुमार पाण्डेय पुलिस उपाधीक्षक (प्रथम) महोदय राँची के नेतृत्व में काण्ड के उदभेदन हेतू एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए हुए घटना में शामिल कुछ संदिग्ध व्यक्तियो को उठाकर पूछताछ किया गया तथा तकनीकी साक्ष्यो का भी सहारा लेते हुए एक व्यक्ति महेश उराँव उम्र करीब 35 वर्ष, कांके, जिला-राँची को गिरफ्तार किया गया, जो मिस्त्री का काम करता था एवं इनका मृतक गोन्दा उरॉव भी उसका सहयोगी के रूप में काम करता था। काम के दौरान दोनो के बीच हमेशा कहा सुनी तथा लड़ाई झगड़ा होता था। घटना के दिन गाँव में ही एक शादी समारोह था जहाँ खा पीकर गोन्दा उरॉव सोने के लिये घटनास्थल पर आ गया था एवं उसके ही बेड पर जाकर सो गया। अचानक दोनो के बीच पूर्व के बात को लेकर विवाद हुआ एवं महेश के द्वारा रस्सी का फंदा बनाकर गोन्दा उरॉव का गला घोंटकर हत्या कर दिया गया एवं शव को दूसरे कमरे में ले जाकर रख दिया तथा रस्सी को छुपा दिया।

अभियुक्त महेश उरॉव द्वारा इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया है तथा मृतक गोन्दा उरॉव को रस्सी की मदद से गला घोंटकर मारने में प्रयुक्त रस्सी को घटनास्थल से अभियुक्त द्वारा बरामद करवाया गया है। काण्ड के अभियुक्त महेश उरॉव को दिनांक 14.05.2025 को विधिवत न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

गिरफतार अभियुक्त का नाम:

1. महेश उरॉव उम्र करीब 35 वर्ष, पिता डहरू उराँव, पता-मुरूम, थाना-कांके, जिला-राँची

बरामद सामानः-

1. गला घोंटने में प्रयुक्त किया गया रस्सी

छापामारी दल में शामिल गठित टीम के सदस्यः-

1. अमर कुमार पाण्डेय पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय प्रथम महोदय राँची

2. प्रकाश कुमार रजक पु०नि० सह थाना प्रभारी कांके रॉची

3. पु०अ०नि० राजकुमार तिग्गा (अनुसंधानकर्ता)

4. पु०अ०नि० गंगाधर सिंह (सदस्य)

5. पु०अ०नि० मो० कफील अहमद (सदस्य)

6. पु०अ०नि० टिन्कु रजक (सदस्य)

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *