रांची: उप विकास आयुक्त, रांची श्री सौरभ भुवनिया ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विकास भवन, रांची परिसर में झंडोत्तोलन किया।


इस दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजुनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री चन्दन कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक रांची, श्री अजीत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्त्ता रांची, श्री रामनारायण सिंह एवं अन्य ज़िलास्तरीय पदाधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

उप विकास आयुक्त रांची, श्री सौरभ भुवनिया ने सभी पदाधिकारी/कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं । इस खास अवसर पर उन्होंने सभी को अपने देश के लिए बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
