राँची:- राजउल्लातु, रांची स्थित YBN विश्वविद्यालय में 15जनवरी 2026 को मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। , इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चेयरमैन श्री रामजी यादव एवं श्रीमती अंजू यादव , वाइस चांसलर प्रोफ़ेसर सत्यदेव पोद्दार,सीएमडी डॉ अंकिता यादव ने सभी को शुभकामनाएं दीं। विश्वविद्यालय के चेयरमैन श्री रामजी यादव ने आग जलाकर लोहड़ी पर्व का शुभ आरम्भ किया।गिद्दा भांगड़ा गाकर नृत्य कर सब ने खूब खुशियां बांटी। गुड तिलकुट, लाय इत्यादि का भी भरपूर आनंद लिया गया।बीएड कॉलेज, मां कलावती नर्सिंग कॉलेज एवं होमियोपैथी विभाग के द्वारा बच्चों का रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। पतंग भी उड़ाया गया।इस पूरे कार्यक्रम का श्रेय वाई बी एन विश्वविद्यालय की की सी एम डी डॉ अंकिता यादव को जाता है जिन्होंने बढ़ चढ़ कर अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वविद्यालय की डिन आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटीज डॉ सुष्मिता महापात्र, डॉ आशा मिश्रा, डॉ आरती गुप्ता, डॉ बलजीत सिंह, कल्चरल कॉर्डिनेटर डॉ रचना कुमारी, डॉ सुमन बंद्योपाध्याय, डॉ संगीता गोप, दीपा,अंशुज, का बहुत योगदान रहा।
