Ranchi:- सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड, सीसीएल, रांची के सौजन्य से आज दिनांक 10 सितंबर 2025 को राजधानी रांची के राजकीयकृत मध्य विद्यालय,बी एम पी, डोरंडा,रांची 2 में सतर्कता जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई । सीसीएल अधिकारियों एवम् विद्यालय प्राचार्य श्री अशोक प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत विद्यालय के बच्चों के लिये चित्रकारी, निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सीसीएल विजिलेंस डिपार्टमेंट की ओर से जितेश कुमार , प्रबंधक उत्खनन विभाग एवं खुशबू लता, प्रबंधक एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक प्रसाद सिंह सहित शिक्षिकाओं के नेतृत्व में विद्यालय के सैंकड़ों बच्चों ने पेंटिंग, निबन्ध एवं क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिताओं के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर विजयी प्रतिभागियों को सीसीएल की ओर से स्कूल बैग, कैरी बैग,पेंटिंग सामग्री लेखन सामग्री, कैप ,मोमेंटो प्राइज़ शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया । पेंटिंग में दिव्या कुमारी एवं रागिनी कुमारी प्रथम स्थान, दुलारी परवीन और उमस हबीबा द्वितीय स्थान पर तथा वर्षा कुमारी और सोनी कुमारी तृतीय स्थान हेतु पुरस्कृत हुईं। क्विज में मोहम्मद रेहान प्रथम स्थान पर, आर्यन राज द्वितीय तथा गौरव नायक तृतीय स्थान पर पुरस्कृत हुए, वहीं निबंध में अतीक अंसारी प्रथम स्थान, प्रांजल कुमार द्वितीय और आसिफ़ शेख तृतीय स्थान पर चयनित हुए। सभी प्रतिभागियों को सीसीएल अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कार दिया गया और उन्हें सतर्कता जागरूकता अभियान से संबंधित शपथ भी दिलाई गई।
