रांची विश्वविद्यालय में गुरु वंदन पर्व पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

The Ranchi News
1 Min Read

Ranchi:- रांची विश्वविद्यालय द्वारा गुरु वंदन पर्व के उपलक्ष्य में लगभग 40 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति ने दीर्घकाल तक शिक्षा सेवा में योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

सम्मानित शिक्षकों में डाॅ. वंदना राय, सेवा निवृत्त विभागाध्यक्ष, अर्थशास्त्र विभाग, तथा डाॅ. राजेश कुमार लाल, सेवा निवृत्त शिक्षक, भूगोल विभाग, प्रमुख रूप से शामिल रहे।

डाॅ. वंदना राय एवं डाॅ. राजेश कुमार लाल ने लगभग 40 वर्षों तक रांची विश्वविद्यालय में अध्यापन, शोध एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने एसोसिएट प्रोफेसर (अर्थशास्त्र), प्राचार्य तथा विभागाध्यक्ष के रूप में विश्वविद्यालय को महत्वपूर्ण सेवाएँ दीं।

सम्मान प्राप्त कर दोनों शिक्षकों ने गहरी भावनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षण उनके लिए गर्व और अभिभूत करने वाला है।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *