पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पिपरवार थाना अंतर्गत ग्राम बेंती स्थित मैदान के पास दिनांक-21/22.12.2025 को कुछ अज्ञात टी0एस0पी0सी0 अपराधकर्मी एकत्रित हुए है एवं किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है। उक्त के आलोक में सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, टण्डवा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बेंती मैदान के पास से चार अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया एवं उनके पास से 01 पिस्टल, 01 देशी कट्टा ,02 जिंदा गोली, 01 बाईक व 03 मोबाईल फोन बरामद किया गया। आगे पूछताछ के क्रम में अभियुक्तो के द्वारा बताया गया कि दिनांक-16.12.2025 को AKT गैरेज के पास इनके द्वारा एक ट्रक चालक पर लेवी वसूलने व भय का माहौल पैदा करने के उद्देश्य से गोली चलाई गई थी। जिस संदर्भ में खालारी थाना काण्ड सं0-85/25, दि0-16.12.2025, धारा-118(1)/109/308(4)/3(5) बी0एन0एस0 एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज है।

इस संदर्भ में पिपरवार थाना कांड संख्या-38/25 दि0-22.12.2025, धारा-25(1-ए)/25(1-बी0)ए0 /26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी0एल0ए0 एक्ट
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. निरंजन गंझू उर्फ जठल गंझू, उम्र 19 वर्ष, पिता बब्लु गंझू, ग्राम पाहनटोंगरी बेंती, थाना-पिपरवार, जिला चतरा ।
2. लालबिहारी कुमार गंझू, उम्र 19 वर्ष, पिता-झखर गंझू, ग्राम पहानटोंगरी बेंती, थाना-पिपरवार, जिला-चतरा ।
3. रामलाल कुमार गंझू, उम्र 24 वर्ष, पिता-तृतीया गंझू, ग्राम-मालमोहरा बेंती, थाना-पिपरवार, जिला-चतरा ।
4. अरविंद कुमार गंझू, उम्र 22 वर्ष, पिता-रामसुंदर गंझू, ग्राम-सिरम, थाना-बुढ़मू, जिला-राँची।
बरामद सामान की सूची-
1. देशी पिस्टल- 01
2. लोहे का देशी कट्टा- 01
3. 7.62 एम0एम0 का जिंदा गोली- 02
4. पैशन प्रो0 मोटरसाईकिल- 01 (JH01AJ-3117)
5. मोबाईल – 03
अपराधिक इतिहास –
1. निरंजन गंझू उर्फ जठल गंझू का अपराधिक इतिहास-
01. पिपरवार थाना काण्ड सं0- 55/23, दि0-20.12.2023, धारा- 341/342/385/386/387/435/436/427/
504/506/120(बी0)/34 भा०द०वि०, 17 सी0एल0ए0 एक्ट।
02. पिपरवार थाना काण्ड सं0 56/23, दिनांक-29.12.23, धारा 25 (1-ए)/25 (1-बी)ए0/26/35 आर्म्स एक्ट एवं
17(1)(2) सी0एल0ए0 एक्ट तथा 16/17 यू0ए0पी0ए0 एक्ट।
03. पिपरवार थाना काण्ड सं0-03/25, दि0-21.02.2025, धारा 127(2)/115(2)/329(3)/140(1)/61(2)/3(5)
109(1) बी0एन0एस0।
04. पिपरवार थाना काण्ड सं0-04/25 दि0-25.02.2025, धारा-25(1-ए)/25 (1-बी)ए0/26/35 आर्म्स एक्ट ।
छापामारी दल में शामिल व्यक्ति-
1. श्री प्रभात रंजन बारवार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टण्डवा।
2. पु0नि0 उत्तम कुमार तिवारी, पुलिस निरीक्षक, टण्डवा अंचल।
3. पु0अ0नि0 अभय कुमार, थाना प्रभारी, पिपरवार थाना।
4. स0अ0नि0 राजेश कुमार यादव, पिपरवार थाना
5. पिपरवार थाना सशस्त्र बल
