रांची: दिनांक- 30/11/25 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय राँची के आदेशानुसार जिले में सभी थाना क्षेत्रों में एंटी क्राईम वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी के क्रम में दलादली टी०ओ०पी० अन्तर्गत ललगुटवा ओवरब्रिज के नीचे चौक के पास पु०अ०नि० सत्यप्रकाश उपाध्याय प्रभारी दलादली टी०ओ०पी० के द्वारा पुलिस पदाधिकारी एवं बल के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी बाईक सवार तीन व्यक्ति वाहन चेकिंग देखकर भागने लगे जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से दौड़ाकर पकड़ा गया तथा उनकी तलाशी के बाद उनके पास से कुल 06 मोबाईल बरामद किये गये और उनके साथ 12 वर्ष का एक किशोर को पाया गया। पुछ-ताछ के क्रम में यह प्रकाश में आया कि लोग साहेबगंज से यहां भारत बनाम दक्षिण अफ्रिका एक दिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान उमड़ी भीड़ का फायदा उठा कर मोबाईल चोरी करने हेतु एक साथ अपने गिरोह में आये हुए हैं जिसमें तीन लोग अभी भी मैच खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि और भी मोबाईल चोरी का घटना को अंजाम दिया जा सके। वरीय पदाधिकारी के दिशा-निर्देश में तुरन्त छापामारी कर एक अपराधी को दो मोबाईल के साथ स्टेडियम के पास से पकड़ लिया गया है एवं दो अन्य अपराधी पुलिस के डर से कहीं छुप गये। इस संबंध में सभी अभियुक्तों के विरूद्ध नगड़ी थाना में कांड दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को दिनाक 01/12/2025 को जेल भेजा गया एवं किशोर को रेस्क्यु कर बालाश्रय में भेजा गया है।
गिरफ्तार किये गये अपराधकर्मियों का नाम पताः-
1. देव कुमार उर्फ राहुल उम्र 22 वर्ष पे0 अजय महतो, सा०- थाना- तीनपहाड़ जिला साहेबगंज
2. राजु कुमार उम्र 19 वर्ष, पे० नोहन महतो, सा०- महाराजपुर थाना- तीलझाड़ी जिला साहेबगंज
3. दीपक कुमार महतो उम्र 30 वर्ष पे० स्व० राजु महतो सा०- महाराजपुर थाना- तीलझाड़ी जिला साहेबगंज
बरामद सामानों का विवरणः-
1. अभियुक्तों के पास से बरामद विभिन्न कंपनियों के 08 मोबाईल
2. घटना में प्रयुक्त एक TVS RADEON मोटरसाईकिल रजि० नं0- JH01EA0219
छापामारी दलः-
1. पु०अ०नि० सत्यप्रकाश उपाध्याय प्रभारी दलादली टी०ओ०पी० नगड़ी थाना
2. स०अ०नि० अरुण कुमार अकेला दलादली टी०ओ०पी० नगड़ी थाना
3. आरक्षी 2014 पंकज कुमार चौधरी दलादली टी०ओ०पी० नगड़ी थाना
4. आरक्षी 999 अनोद कुमार यादव दलादली टी०ओ०पी० नगड़ी थाना
5. स०अ०नि० ब्रिज विहारी कुंवर टाईगर-52
6. आ0/1679 अजित कुमार ठाकुर टाईगर-52
