रांची: आज दिनांक 20.06.2025 को श्री सुशांत गौरव, भा०प्र०से, ने रांची नगर निगम के नये नगर आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान प्रशासक श्री संदीप सिंह, भा०प्र०से, ने उन्हें प्रभार सौंपा एवं शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर अपर प्रशासक श्री संजय कुमार, उप प्रशासक श्री रविंद्र कुमार, उप प्रशासक श्री गौतम प्रसाद साहू, मुख्य अभियंता श्री प्रवीण जयंत भेंगरा, सभी सहायक प्रशासक, कार्यपालक अभियंता, अधीक्षण अभियंता, नगर निवेशक, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी, निगम के अभियंतागण, कार्यालय अधीक्षक एवं अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।