राँची:- सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अल्कापुरी रोड नं.-05 से 23 अगस्त 2025 की रात एक हरे रंग की पियागो टेम्पो (रजिस्ट्रेशन संख्या JH01BU1764) चोरी कर ली गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची एवं पुलिस अधीक्षक, नगर के निर्देश पर तत्काल तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छानबीन शुरू की गई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के अंदर कांड का खुलासा कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में –
- निरंजन कुमार साव (पिता- श्रीकांत साव, निवासी पिस्का मोड़ शारदा बैटरी गली, शांति नगर, थाना सुखदेवनगर)
- अनिल कुमार उर्फ बाला (पिता- महेन्द्र राम, निवासी खलारी, वर्तमान पता – बोडेयाँ, चिरौदी, थाना बरियातु)
- रिषु गिरी उर्फ बीशु गिरी (पिता- राजु गिरी, निवासी देवरिया, उत्तर प्रदेश, वर्तमान में बोडेयाँ, चिरौदी, थाना बरियातु) शामिल हैं।
अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी हुई टेम्पो (जिसका रंग बदलकर काला कर दिया गया था) खूँटी जिला से बरामद की गई। इसके साथ ही 4,550 रुपये नकद और ऑटो चलाने का परमिट की छायाप्रति भी जप्त की गई।
छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी:
- कृष्णा कुमार साहू, पु०नि० सह थाना प्रभारी, सुखदेवनगर थाना
- स0अ0नि0 रवीन्द्र दास
- आ० 1563 चन्द्रभानु प्रताप
- आ० 1818 मुन्ना लाल गुप्ता
- साथ ही सुखदेवनगर थाना का सशस्त्र बल दल
गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
