ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग में सुजीत सिन्हा गिरोह का सदस्य लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार

The Ranchi News
2 Min Read

Ranchi:- कल दिनांक-17.11.2025 की रात्रि करीब 11 बजे चुटिया थाना अंतर्गत एक कार सवार चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए दो- तीन राहगीरों को धक्का मार दिया गया था जिसमे वे गंभीर रुप से घायल हो गए थे एवं वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार तत्काल एन्टी क्राईम चेकिंग/ ड्रंक एन्ड ड्राईव चेकिंग लगाया गया था एवं इसी क्रम मे पावर हाउस चौक के पास थाना प्रभारी चुटिया द्वारा पीसीआर एवं गश्ती दल के सहयोग से चेकिंग के क्रम मे एक स्कुटी सवार व्यक्ति जो चुटिया से नामकुम की तरफ जा रहा था एवं पुलिस बल को देखते ही गाड़ी घुमाकर भागने लगा पुलिस बल की सहायता से पकड़ा गया एवं तलाशी लेने पर उसके कमर से एक लोडेड देशी पिस्टल बरामद किया गया। पुछताछ के क्रम मे पकड़ाए युवक द्वारा अपना नाम गौरव राय उर्फ शेरा, पिता- स्व0 अवधेश राय पता-जोकहरी, थाना-सरैया, जिला-आरा, भोजपुर (बिहार) बताया गया तथा इनके द्वारा सुजीत सिन्हा गिरोह का सदस्य होने की बात बतायी गयी। इस संबंध मे चुटिया थाना कांड संख्या-250/2025 दिनांक-18.11.2025 धारा-111(2) बी0एन0एस एवं 25(1-बी)ए/26 आर्म्स एक्ट के तहत कांड अंकित किया गया है तथा गिरफ्तार अभियुक्त गौरव राय उर्फ शेरा को न्यायिक हिरासत मे भेजा गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम

गौरव राय उर्फ शेरा, पिता- स्व0 अवधेश राय पता-जोकहरी, थाना-सरैया, जिला-आरा, भोजपुर (बिहार)

जप्त/बरामद सामान

1. एक लोडेड देशी पिस्टल

2. एक सिल्वर रंग का ड़्युट स्कुटी

छापामारी दल मे शामिल पुलिस पदा0/कर्मी

1. पु0नि सह थाना प्रभारी चुटिया पूनम कुजूर

2. पु0अ0नि भवेश कुमार

3. पु0अ0नि जितेन्द्र मिश्र

4. पु0अ0नि विवेक कुमार

5. पु0अ0नि निरंजन कुमार महतो

6. स0अ0नि विश्वनाथ चौधरी

7. चा0अ0 नंदकिशोर उरांव

8. हव0 रामलाल राम

9. चुटिया थाना सशस्त्र बल

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *