रांची:- झारखंड YBN विश्वविद्यालय, रांची ने रांची साहित्य महोत्सव (Ranchi Literature Festival) के 7वें संस्करण का सफलतापूर्वक आयोजन 29–30 दिसंबर 2025 को विश्वविद्यालय परिसर में किया। इस साहित्यिक महोत्सव का उद्देश्य साहित्य, संस्कृति और प्रकृति के आपसी संबंध को मजबूत करना रहा।
इस गरिमामय अवसर पर झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री सुदेश महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।
कार्यक्रम के दौरान YBN विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन श्री रामजी यादव एवं CMD डॉ. अंकिता यादव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने साहित्य की समाज में भूमिका पर प्रकाश डाला तथा ऐसे आयोजनों को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
चेयरपर्सन श्री रामजी यादव ने कहा कि साहित्य समाज को दिशा देने का कार्य करता है, वहीं CMD डॉ. अंकिता यादव ने मंच से सभी कवियों, लेखकों एवं साहित्यकारों को उनकी गरिमामय उपस्थिति और योगदान के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कवियों की रचनाएं समाज को संवेदनशील और जागरूक बनाती हैं।
YBN विश्वविद्यालय, रांची द्वारा आयोजित यह साहित्यिक महोत्सव विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं साहित्य प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव रहा और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व सांस्कृतिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
