रांची :- 23 नवम्बर 2025आज अपोलो क्लिनिक, रांची द्वारा आयोजित निःशुल्क Orthopaedic Health Camp और फ्री BMD (Bone Mineral Density) टेस्ट में कुल 32 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। इस शिविर में अपोलो रांची के आर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश कुमार ने मरीजों की जांच की और हड्डियों से संबंधित समस्याओं का विस्तृत परामर्श दिया।
शिविर में आए लोगों के
घुटने व जोड़ों के दर्द,
कमर दर्द,
आर्थराइटिस,
बोन हेल्थ
आदि की जांच की गई। साथ ही सभी प्रतिभागियों का BMD टेस्ट बिल्कुल नि:शुल्क किया गया, जिससे कई लोगों को अपनी हड्डियों की स्थिति के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी मिली।
अपोलो क्लिनिक की टीम ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ मिल सके।
