दावोस में WEF 2026 के लिए झारखण्ड की सशक्त भागीदारी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से भारत के राजदूत की मुलाकात

The Ranchi News
1 Min Read

 राँची:-स्विट्जरलैंड में भारत के राजदूत मृदुल कुमार ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में मुलाकात की। मुख्यमंत्री को उन्होंने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मालूम हो कि झारखण्ड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के बाद यह पहला आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल है जो दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भाग ले रहा है।

दावोस में झारखण्ड की भागीदारी ‘प्रकृति के साथ सामंजस्य में विकास’ विषय पर आधारित है, जो वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सतत विकास, विश्वास और दीर्घकालिक आर्थिक परिवर्तन पर केंद्रित उद्देश्य से मेल खाता है।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *