अवैध कब्जों पर सख्ती: बीएसयूपी आवास से अतिक्रमण हटाया गया।

The Ranchi News
1 Min Read

Ranchi:- अपर प्रशासक के निदेशानुसार वार्ड संख्या 28, मधुकम, रूगडीगढ़ा स्थित रांची नगर निगम द्वारा निर्मित बीएसयूपी आवास परिसर में अवैध रूप से किए गए कब्जा/अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाते हुए आज रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम एवं जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई प्रारंभ की गई। उक्त कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से कब्जा किए गए आवासों को खाली कराने की दिशा में कार्रवाई की गई।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में अनाधिकृत कब्जाधारियों को निगम द्वारा कई बार नोटिस निर्गत कर आवास खाली करने हेतु निर्देश दिया गया था, किन्तु अनुपालन न किए जाने पर आज यह कार्रवाई की गई।

रांची नगर निगम यह स्पष्ट करता है कि निगम की संपत्तियों पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे या अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *