रांची:- रांची नगर निगम शहर में आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने एवं रेबीज जैसी बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से लगातार बंध्याकरण एवं एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान चला रहा है। इस कार्य को निगम के अंतर्गत अधिकृत एजेंसी होप एंड एनिमल ट्रस्ट के द्वारा संचालित किया जा रहा है।
रांची नगर निगम की टीम द्वारा सभी वार्डों में रोस्टर के अनुरूप प्रतिदिन दो पालियों में
कुत्तों को पकड़ने का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान हेतु निगम के पास दो वाहन उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से चिन्हित कुत्तों को पकड़कर चुटिया स्थित शेल्टर होम में लाया जाता हैं। शेल्टर होम में कुत्तों का बंध्याकरण एवं एंटी रेबीज टीकाकरण किया जाता है। साथ ही बीमार कुत्तों के लिए भोजन एवं उपचार की व्यवस्था की जाती है। इलाज और टीकाकरण के उपरांत कुत्तों को उनके प्राकृतिक वास स्थल पर छोड़ दिया जाता है।
इसी कड़ी में आज दिनांक 21.08.2025 को वार्ड सं० 48 के छह आवारा कुत्तों को पकड़ा गया और बांध्याकरण हेतु शेल्टर होम ले जाया गया।
रांची नगर निगम सभी सम्मानित नागरिकों से अपील करता है कि यदि उनके क्षेत्र में आवारा कुत्ते हों तो उसकी सूचना निगम के टोल फ्री नंबर 18005701235 पर दें, ताकि अभियान को और अधिक गति दी जा सके।
