रांची:राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू को 11सूत्री मांग पत्र सौंपा है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी के समक्ष तेलंगाना राज्य में जाति सर्वेक्षण करने के पश्चात 42% ओबीसी को आरक्षण देने पर कांग्रेस के प्रति आभार व्यक्त किया।
11 सूत्री मांग पत्रों में विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन गठबंधन दलों ने ओबीसी के लिए स्वतंत्र ओबीसी मंत्रालय गठन करने की घोषणा की थी। उसे शीघ्र लागू करने,तेलंगाना राज्य के तर्ज पर झारखंड में भी जातीय सर्वेक्षण के बाद शहरी नगर निकाय चुनाव कराने की मांग की है।
प्रदेश अध्यक्ष ने सात अधिसूचित जिले जहां ओबीसी का आरक्षण शून्य है वहां जनसंख्या अनुपात में आरक्षण देने,पदस्थापन समिति में ओबीसी का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करें जिससे ओबीसी का हक अधिकार अन्य आरक्षित वर्ग के समान मिले।
मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस ओबीसी सेल के अध्यक्ष अभिलाष साहू, आरसी मेहता के साथ राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल में उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह,ओबीसी अधिकारी कर्मचारी मोर्चा के महासचिव डॉ शिवानंद काशी, आर्थिक सलाहकार सुनील जायसवाल, महासचिव रामावतार कश्यप, मोर्चा के स्टेट आई टी इंचार्ज ध्रुव चंद्रवंशी, अमित कुमार, पिंकू बरनवाल आदि शामिल थे।