दुर्गा पूजा को लेकर विद्युत शाखा की विशेष तैयारी

The Ranchi News
1 Min Read

रांची: दुर्गा पूजा के मद्देनजर प्रशासक महोदय के आदेशानुसार रांची नगर निगम की विद्युत शाखा द्वारा युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। निगम की टीम विभिन्न पूजा पंडाल समितियों से लगातार संपर्क स्थापित कर रही है एवं क्षेत्र भ्रमण कर पथ-बत्तियों की स्थिति का जायजा ले रही है।

➤ सहायक प्रशासक के नेतृत्व में कुल 28 टीमें गठित की गई हैं, जिनके द्वारा पथ बत्तियों को दुरुस्त किया जा रहा है ताकि त्यौहारों के दौरान सभी इलाके प्रकाशित रहें एवं किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

➤ साथ ही, निगम की विद्युत शाखा द्वारा शहर के ब्लैक स्पॉट्स को चिह्नित कर विशेष प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, जिससे पर्व-त्यौहारों के दौरान नागरिकों और श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

> निगम का कंट्रोल रूम भी पूर्ण सक्रिय है, जहाँ पथ-बत्तियों से संबंधित शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जा रहा है। सहायक अभियंता द्वारा लगातार इसकी पूरी मॉनिटरिंग की जा रही है।

> सम्मानित नागरिक एवं पूजा समिति के सदस्य प्रकाश व्यवस्था संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत हेतु निगम के टोल फ्री नंबर 1800-570-1235 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *