रांची नगर निगम द्वारा अवैध विज्ञापन पट्टों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान

The Ranchi News
1 Min Read

संवाददाता: रेखा प्रजापति

Ranchi:- आज दिनांक 03.02.2026 को रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत अवैध विज्ञापन पट्टों के विरुद्ध निगम द्वारा गठित टीम के माध्यम से विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस क्रम में सर्जना चौक से मिशन चौक तक, लालपुर रोड एवं बरियातू रोड में सघन जांच की गई।

जांच के दौरान कुल तीन होर्डिंग स्थल से हटाए गए, जिनमें से एक होर्डिंग पूर्णतः अवैध पाया गया, जबकि दो होर्डिंग गिफ्ट डीड की भूमि पर अधिष्ठापित पाए गए।

अवैध विज्ञापन पाए जाने पर संबंधित एजेंसियों/व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार अर्थदंड (फाइन) अधिरोपित किया गया।

नगर निगम द्वारा यह कार्रवाई अभियान के रूप में निरंतर जारी है। अवैध विज्ञापनों, बैनर, पोस्टर एवं फ्लेक्स के माध्यम से किए जा रहे अनधिकृत प्रचार-प्रसार के विरुद्ध झारखंड नगरपालिका अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप सख्त कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासक महोदय द्वारा इस अभियान को और अधिक प्रभावी एवं तीव्र गति से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नगर क्षेत्र को अवैध विज्ञापनों से पूर्णतः मुक्त किया जा सके।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *