स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत रांची नगर निगम द्वारा 64 CTUS की वृहद सफाई हेतु विशेष अभियान

The Ranchi News
3 Min Read

संवाददाता: रेखा प्रजापति

Ranchi:- रांची नगर निगम शहरवासियों के सहयोग से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रतिबद्ध है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को ध्यान में रखते हुए रांची नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं गार्बेज फ्री बनाने के उद्देश्य से निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चिन्हित CTUS (क्लीनलीनेस टारगेट यूनिट्स) की व्यापक सफाई हेतु एक विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है।

प्रथम चरण में रांची नगर निगम द्वारा शहर में कुल 64 CTUS (क्लीनलीनेस टारगेट यूनिट्स) चिन्हित किए गए हैं। ये वे स्थान हैं जहाँ पूर्व में भारी मात्रा में कचरा जमा होने, नालियों के जाम होने, बिल्डिंग मटेरियल अपशिष्ट के अनियंत्रित डंपिंग तथा वर्षों से उपेक्षित सफाई की समस्या सामने आती रही है। स्वच्छ सर्वेक्षण के मानकों के अनुरूप इन क्षेत्रों को प्राथमिकता सूची में शामिल करते हुए निगम की टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से सफाई कार्य संपन्न कराया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत संबंधित वार्डों में सफाई मित्रो, वार्ड अधीक्षकों, समन्वयकों एवं विशेष सफाई टीमों की तैनाती की गई। जेसीबी, ट्रैक्टर, टिपर, सुपर सकर मशीन एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की सहायता से वर्षों से जमे कचरे को हटाने का कार्य किया जा रहा है। नालियों की सफाई, झाडू, कूड़ा निष्पादन, झाड़ियों की कटाई तथा सौंदर्याकरण जैसे कार्य भी किए जा रहे। जिन स्थानों पर अनधिकृत रूप से कूड़ा डंप किया जाता था. उन्हें पूर्ण रूप से साफ कर परिवर्तित (ट्रांसफॉर्म) किया गया तथा पुनः कचरा न जमा हो इसके लिए निगरानी व्यवस्था भी सुदृढ़ की गई है।

रांची नगर निगम द्वारा स्पष्ट करता है कि शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने की जिम्मेदारी केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी है। आमजनों से अपील की जाती है कि वे सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, नालियों एवं खाली भूखंडों पर कूड़ा न फेंकें। गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखें तथा निर्धारित समय पर डोर-टू-डोर कलेक्शन वाहन को ही सौंपें।

यदि किसी क्षेत्र में अवैध रूप से कूड़ा डंप किया जा रहा हो. नियमित सफाई नहीं हो रही हो अथवा स्वच्छता से संबंधित कोई शिकायत हो, तो नागरिक रांची नगर निगम के टोल फ्री नंबर 18005701235 पर संपर्क कर सकते हैं। प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *