सोलागडिया गोलीकांड: पाकुड़ पुलिस की SIT ने तीन अभियुक्तों को हथियार सहित दबोचा

The Ranchi News
3 Min Read

पाकुड़ :- दिनांक- 27.10.2025 को ग्राम सोलागडिया में हुए गोली कांड में कासीन अंसारी गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इस आलोक में कासीम अंसारी के फर्द ब्यान के आधार पर पाकुड़ नगर थाना कांड सं0-275/2025, दिनांक 27.10.2025, घारा 109 (1)/61 (2) भा०न्या०सं० एवं 27/35 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत दर्ज किया गया। कांड के अनुसंधान / उद्‌भेदन हेतु एक विशेष छापामारी दल (SIT) का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर कांड में संलिप्त 3 अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तीनों अपराधकर्मी ने अपना अपराध स्वीकार किया, साथ ही अपराधकर्मी के निशानदेही पर एक 7.65 एम०एम० पिस्टल एवं दो जिन्दा कारतुस (गोली) बरामद किया गया। बरामद अवैध अग्नेयास्त्र के संबंध में पाकुड नगर थाना कांड सं0-288/2025, दिनांक 13.11.2025 धारा 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। शेष बचे अभियुक्तों के विरूद्ध लगातार छापामारी किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का संख्या (नाम पता सहित):-*

1. जियाउल शेख उर्फ जियाउल पगला पिता स्व० अली हुसैन शेख

2. सोहेब अख्तर उर्फ धुलु पिता जियाउल शेख उर्फ जियाउल पगला।

3. अलाउद्दीन शेख उर्फ भोला पिता स्व० नसीरुद्दीन शेख तीनों सा०- जानकीनगर, थाना- पाकुड़ मुफ्फसील, जिला- पाकुड़।

*बरामद किये गये सामानों की विवरणीः-*

एक 7.65 एम०एम० पिस्टल एवं दो जिन्दा कारतुस (गोली) एवं एक पीले रंग का थैला।

*छापामारी टीम / SIT में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी का पदनाम एवं नामः-*

1. श्री विजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महेशपुर।

2. श्री बबलु कुमार पु०नि० सह थाना प्रभारी, नगर थाना, पाकुड।

3. पु०अ०नि० विनय कुमार थाना प्रभारी लिट्टीपाडा।

4. पु०अ०नि० विवेक कुमार ओ०पी० प्रभारी रद्दीपुर।

5. पु०अ०नि० दिलीप कुमार बास्की नगर थाना, पाकुड।

6. पु०अ०नि० अभिषेक कुमार नगर थाना, पाकुड।

7. पु०अ०नि० सुबल कुमार डे नगर थाना, पाकुड।

8. पु०अ०नि० मिथुन रजक नगर थाना, पाकुड।

9. पु०अ०नि० अनिल कुमार पंडित लिट्टीपाडा थाना।

10. पु०अ०नि० संजीव कुमार, तकनिकी शाखा प्रभारी एवं तकनिकी शाखा टीम।

11. नगर थाना सशस्त्र बल।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *