राँची:-वाई.बी.एन. विश्वविद्यालय के चेयरमैन माननीय श्री रामजी यादव की पूज्य माताजी स्वर्गीय मां कलावती देवी की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर ट्राइबल सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा वाई.बी.एन. विश्वविद्यालय परिसर में एक सामाजिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए वृद्धजनों को सहायता, सम्मान और आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को ठंड से राहत देने हेतु निःशुल्क कंबलों का वितरण किया गया। इसके साथ ही माँ कलावती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल द्वारा एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें अनुभवी चिकित्सकों ने वृद्धजनों की सामान्य स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
The Ranchi News की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
कार्यक्रम के दौरान सेवा, करुणा और मानवीय संवेदनाओं का विशेष भाव देखने को मिला। वृद्धजनों ने इस पहल के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
यह सामाजिक पहल स्वर्गीय मां कलावती देवी के सेवा, स्नेह और परोपकार के मूल्यों को स्मरण करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करती है तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति वाई.बी.एन. विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
