रांची: उत्पाद विभाग के तत्कालीन सचिव IAS विनय चौबे को ACB की टीम के द्वारा आज सुबह 11 बजे उनके निवास से पुछताछ के लिये एसीबी दफ्तर ले जय गया था। जिसके बाद आज शाम मे IAS विनय चौबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दे, IAS विनय चौबे पर छत्तीसगड़ शराब घोटाले मे शामिल होने और झारखंड मे उसी मोडेल के आधार पर सिन्डकेट बना कर शराब घोटाला करने का आरोप है।
* उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह भी गिरफ्तार*
सीनियर आईएएस अफसर विनय चौबे की गिरफ्तारी के साथ-साथ संयुक्त उत्पाद आयुक्त गंजेंद्र सिंह भी गिरफ्तार हो गये हैं। बता दें कि दोनों से लंबी पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
दोनों अधिकारी पूर्व में आबकारी विभाग से जुड़े रहे हैं। शाम तक चली पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की गई। अदालत ने दोनों को 3 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई घोटाले में उच्च स्तर की संलिप्तता की ओर इशारा करती है। मामले की जांच अभी जारी है।