राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, धुर्वा में पुलिस बल को किया गया ब्रीफ

The Ranchi News
2 Min Read

राँची:- महामहिम राष्ट्रपति महोदया, भारत सरकार के दिनांक 31.07.25 को रांची आगमन कार्यक्रम से लेकर उनके प्रस्थान तक विधि-व्यवस्था संधारण हेतु विस्थापित भवन मैदान,धुर्वा में श्री मनोज कौशिक पुलिस महानिरीक्षक,दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र महोदय के द्वारा उक्त ड्यूटी में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया गया।

पुलिस-उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक,रांची के द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण के सभी बिंदुओं पर बारीकी एवं विस्तार पूर्वक सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को उनके कर्तव्य से अवगत कराया गया तथा ड्यूटी के दौरान DOs/Dont’s एवं सभी संभावित मुद्दे एवं चुनौतियों के बारे में बताया गया तथा ड्यूटी के दौरान सभी प्रतिनियुक्ति स्थलों पर महतम सतर्कता के साथ निर्दिष्ट कार्य करने के आदेश दिए तथा रूट लाइन में पड़ने वाले सभी चौक-चौराहों, उप-मार्गों, डिवाइडर कट, ऊंचे इमारतों पर चौकन्ना रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने का आदेश दिया गया ताकि महामहिम राष्ट्रपति महोदय का गमनागमन सुचारू रूप से संपन्न हो सके। ब्रीफिंग के दौरान सभी पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारियों एवं अन्य सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया गया।

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त महोदय रांची के द्वारा उपस्थित दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को सतर्कता पूर्वक सभी प्रतिनियुक्त स्थलों पर आवश्यक बंदोबस्त के साथ निर्दिष्ट कर्तव्य का निर्वहन करने के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया।

ब्रीफिंग के दौरान समादेष्टा JAP-07, समादेष्टा SIRB-02, पुलिस अधीक्षक जे०ए०पी०टी०सी पदमा, पुलिस अधीक्षक SCRB, पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण रांची एवं रांची जिला के सभी पुलिस उपाधीक्षक उपस्थित थे।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *