अपर प्रशासक की अध्यक्षता में रांची नगर निगम की इनफोर्समेंट शाखा की समीक्षा बैठक

The Ranchi News
2 Min Read

संवाददाता: रेखा प्रजापति

रांची: आज दिनांक 27 जनवरी 2026 को अपर प्रशासक संजय कुमार की अध्यक्षता में रांची नगर निगम की इनफोर्समेंट शाखा की समीक्षा बैठक आहूत की गई।

बैठक में अपर प्रशासक द्वारा इनफोर्समेंट टीम को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 की औपचारिक घोषणा के पश्चात आदर्श आचार संहिता के आलोक में सभी सार्वजनिक संपत्तियों जैसे सरकारी भवन, दीवार, बिजली पोल, पुलिया एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों से राजनीतिक अथवा अन्य प्रकार के पोस्टर, बैनर, झंडे एवं दीवार लेखन को अविलंब हटाना सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं खुले में गंदगी से मुक्त बनाने के उद्देश्य से निम्नलिखित उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई एवं ऑन स्पॉट फाइन लगाने के निर्देश दिए गए-

* Yellow Spot (खुले में पेशाब)-

शहर में खुले में पेशाब करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों से ऑन स्पॉट फाइन वसूला जाएगा।

*Red Spot (पान/गुटखा थूकना)-

सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, दीवारों आदि पर पान, गुटखा अथवा थूकने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए ऑन स्पॉट फाइन लगाया जाएगा।

OD (Open Defecation) Spot-

शहर में कहीं भी खुले में शौच करते पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करते हुए जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा।

* सीएंडडी वेस्ट (Construction & Demolition Waste)

सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भवन निर्माण सामग्री अथवा मलबा डंप करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई एवं जुर्माना लगाया जाएगा।

* खुले में कूड़ा फेंकना-

शहर में खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई करते हुए फाइन अधिरोपित किया जाएगा।

डस्टबिन नहीं रखना

अपने भवनों, प्रतिष्ठानों एवं दुकानों के बाहर डस्टबिन नहीं रखने पर संबंधित संचालकों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

अपर प्रशासक ने निर्देशित किया कि इन सभी बिंदुओं पर नियमित निरीक्षण कर बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में शहर की रैंकिंग बेहतर हो सके।

बैठक में नगर प्रबंधक सहित सभी इनफोर्समेंट ऑफिसर उपस्थित थे।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *