प्रशासक की अध्यक्षता में इनफोर्समेंट शाखा की समीक्षा बैठक

The Ranchi News
3 Min Read

राँची:- आज दिनांक 12.12.2025 को रांची नगर निगम में प्रशासक श्री सुशांत गौरव की अध्यक्षता में इनफोर्समेंट शाखा की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

प्रशासक महोदय द्वारा दिए गए मुख्य निर्देश निम्नलिखित हैं-

> प्रत्येक अधिकारी अपने-अपने प्राधिकृत क्षेत्रों में पूर्व तैयार कार्ययोजना के अनुरूप प्रतिदिन व्यापक अभियान संचालित करें।

> अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के उपरांत संबंधित स्थल पर पुनः अतिक्रमण न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

> निगम की भूमि एवं परिसंपत्तियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाने की कार्रवाई करें।

> सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं भवन अपनी पार्किंग स्थल को केवल पार्किंग हेतु आरक्षित रखें, किसी भी प्रकार की अन्य व्यावसायिक गतिविधि न हो।

> सड़क पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध जुर्माना अधिरोपित करें तथा चालान/जुर्माना राशि जमा न करने पर उनके ट्रेड लाइसेंस रद्द किए जाएं।

> शहर की जलस्रोत (Water Bodies) के आस-पास हुए अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।

> मुख्य मार्गों से जुड़े संपर्क पथों एवं टर्निंग पॉइंट पर विशेष ध्यान देते हुए अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जाए।

> सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध नियमित जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।

> अवैध मीट एवं मछली दुकानों पर विशेष निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।

> अवैध खटालों की पहचान कर उन्हें तत्काल बंद कराया जाए।

> रात्रि टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन वृहद स्तर पर चलाते हुए चिन्हित व्यक्तियों को निकटतम आश्रय गृह में सुरक्षित रूप से शिफ्ट किया जाए।

> बढ़ती ठंड को देखते हुए रातू रोड एवं स्टेशन रोड में अस्थायी आश्रय गृह शीघ्र निर्मित करने हेतु स्थल चिन्हित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएं।

> वैसे व्यावसायिक प्रतिष्ठान जो गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग नहीं दे रहे, उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

> शहर में लगाए गए सभी अवैध होर्डिंग्स की जांच कर उन्हें हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में उप प्रशासक श्री गौतम प्रसाद साहू, सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक तथा इनफोर्समेंट शाखा की पूरी टीम उपस्थित रही

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *