जी डी गोयनका स्कूल, रांची में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्रदिवस

The Ranchi News
2 Min Read

राँची :-रांची के नामचीन जी डी गोयनका स्कूल में 77 वां गणतंत्र दिवस बहुतहर्षोल्लास और देश भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसे विद्यालय के निदेशक श्री मदन सिंह द्वारा संपन्नकराया गया। इस अवसर पर उपनिदेशक श्री अमनसिंह, प्रधानाचार्य डॉक्टरसुनील कुमार, प्रधानाध्यापिका श्रीमती रूमा सेनगुप्ता उपस्थित थे।ध्वजारोहण के पश्चात विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान गया और देशभक्ति सेओत-प्रोत भाषण, गीत तथा नृत्य प्रस्तुत किए। विद्यालय के विद्यार्थियों ने बहुत ही अनुशासित तरीके से मार्च पास्ट किया तथा राष्ट्रीय ध्वज कोसलामी दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छोटे-छोटे विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुतकिया गया ड्रिल था, जिसमें युद्ध के दौरान सेना द्वारा की जाने वालीरणनीतियों का प्रदर्शन था। छात्रों ने इस ड्रिल में बहुत उत्साह और ऊर्जा केसाथ भागीदारी की।

प्रधानाचार्य डॉ सुनील कुमार ने अपने संबोधन में विद्यालय के प्रगति केसाथ-साथ विद्यार्थियों को संविधान का महत्व, देश के प्रति अपनी कर्तव्योंके बारे में प्रेरणादायक संदेश दिया। विद्यालय के निदेशक एवं श्री गणेशरॉयल चिल्ड्रन एजुकेशनल ट्रस्ट के संस्थापक श्री मदन सिंह ने इस अवसरपर नामकुम बस्ती के लोगों के बीच ठंड से बचने के लिए कंबल का वितरणकिया। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान्न वितरण किया गया।पूरे कार्यक्रम मेंदेशभक्ति का वातावरण बना रहा और सभी ने गर्व के साथ गणतंत्र दिवसमनाया।

गणतंत्र दिवस सिर्फ एक राष्ट्रीय उत्सव नहीं है बल्कि उस दिन का सम्मानकरने के लिए भी है, जब भारत में संविधान लागू हुआ था। यह दिन राष्ट्र – निर्माण में हमारी भूमिका को रेखांकित करता है।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *