राष्ट्रीय जय हिंद पार्टी का छठा स्थापना दिवस समारोह

The Ranchi News
2 Min Read

रांची :- राष्ट्रीय जय हिंद पार्टी का छठा स्थापना दिवस आज दिनांक 9 अगस्त 2025 के दिन चतुर्वेदी विला कांके रोड स्थित झारखंड प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री बबन चौबे की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर श्री बवन चौबे ने कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पवित्र रक्षाबंधन और अगस्त क्रांति दिवस का ऐतिहासिक पारंपरिक दिवस भी है ,और अत्यंत हर्ष की बात है कि आज एक त्रिवेणी का अनूठा संगम है ,पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री बवन चौबे ने स्थापना दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई दी !!

इस यादगार दिवस पर समाजसेवी झारखंड आंदोलनकारी एवं तोरपा विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके श्री विनोद कुमार बड़ाइक ने पार्टी के नीतियों सिद्धांतों विचारों से प्रभावित होकर राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण की पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री बबन चौबे ने सापा पगड़ी पहना कर श्री विनोद कुमार बड़ाइक का स्वागत किया ,और आशा व्यक्त की की उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा वह झारखंड में पार्टी की नींव सुदृढ़ होगी, स्थापना दिवस में सर्वश्रेष्ठ भगवान राय, संतोष श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता ,दिनेश बक्सरिया ,मोहम्मद शमीम अंसारी, मनीष गुप्ता, अभिषेक दुबे, विष्णु कुमार चौबे, तौफीक अंसारी ,प्रहलाद बाबा, राम सेवक साहब ,रत्नेश झा, मनोज पासवान, नंद कुमार पांडे, सनोज कुमार गोस्वामी , श्री दिनेश दुबे रंजीत गुप्ता ,सुनील सिंह ,विनोद कुमार बड़ाइक ,विमल भारद्वाज ने शामिल होकर एक दूसरे को स्थापना दिवस और रक्षाबंधन की बधाई दी ।।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *