रांची रिंग एसोसिएशन ने ईद और रामनवमी एक साथ मनाया

The Ranchi News
2 Min Read

रांची :- रांची रिंग एसोसिएशन ने बुधवार को पुंदाग स्थित राउत गोदाम में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर रांची रिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चंद्रा ने एसोसिएशन में मुस्लिम भाइयों को ईद का गमछा और सेवाई खिलाकर ईद की बधाई दी। उपाध्यक्ष कयूम अंसारी ने एसोसिएशन में सभी हिंदुओं को भगवा गमछा और तलवार देकर सम्मानित किया। साथ ही मिक्स फ्रूट खिलाया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चंद्रा ने कहा कि आज हमलोग ईद और रामनवमी एक साथ मिलकर मना रहे हैं। इसमें दोनों समुदाय लोग शामिल हुए हैं और एक दूसरे को ईद और रामनवमी की बधाई दिया है। समाज में आपसी भाईचारा और प्रेम बना रहे इसके लिए हमलोगों ने यह कार्यक्रम पहली बार आयोजित कर रहे हैं। हालांकि रामनवमी का कार्यक्रम पिछले कई सालों कर रहे हैं। हमलोग एक है और आपस में मिलजुल कर एक दूसरे का पर्व त्यौहार मनाते हैं। इससे पहले होली मिलन समारोह का अभी आयोजन किया गया था।

वहीं रांची रिंग रोड एसोसिएशन के अध्यक्ष कयूम अंसारी ने कहा कि क्या हिंदू क्या मुस्लिम सभी एक हैं। भाईचारा बना कर आज हमलोग ईद और रामनवमी मन रहे हैं। हमने महेश चंद्रा को रामनवमी का अंग वस्त्र और तलवार देकर सम्मानित किया है। वहीं महेश चंद्रा ने भी हमलोगों को गमछा और सेवाई खिलाकर सम्मानित किया है।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *