राँची पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 16 लाख रुपये चोरी कर फरार ड्राइवर दिल्ली से गिरफ्तार, 10.73 लाख नकद बरामद

The Ranchi News
3 Min Read

रांची:-आवेदक प्रबजोत सिंह, पिता शैलेन्द्र सिंह, पता 76ए गोलमुरी मार्केट जमशेदपुर के लिखित आवेदन के आधार पर बरियातु थाना काड सं0 – 188/2025, दिनांक 30.07.2025, धारा 303(2)/306 BNS के अन्तर्गत दर्ज किया गया। वादी जो की बोकारो में स्परिट्स एंड एलाइट इंडस्ट्रीज प्रा०लि० में कार्यरत है के द्वारा पेबल बे अपार्टमेन्ट गौतमबुद्ध मार्ग बरियातु राँची फ्लैट सं0 – 803 एवं 905 में अपने ड्राइवर, स्टाफ लोग के लिए किराये पर लिए थे। दिनांक 28.07.2025 को वादी जब शाम में बाहर गये थे तब इनका ड्राइवर मनीष कुमार के द्वारा मौका देखकर फ्लैट सं०- 905 को खोलकर वादी के अल्मीरा से कुल 1600000/- (सोलह लाख) रुपये लेकर फरार हो गया एवं अन्य स्टाफ को बताये की वह बोकारो वाला ऑफिस में जा रहा है, जब वादी के द्वारा मनीष कुमार को फोन किया तो फोन स्वीच ऑफ आने लगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय राँची के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया गया। जिनके निर्देश पर गठित टीम को दिल्ली भेजा गया तथा गठित टीम के द्वारा दिल्ली पहुँचकर विभिन्न जगहों पर छापामारी करते हुए कांड के प्राथमिकी अभियुक्त मनीष कुमार को दिल्ली के एक मकान A-6 गली नं0 34 चंदर विहार, थाना- नेहाल विहार दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। पुछ ताछ के क्रम में इसके निशानदेही से 10.73,000/- रुपयों बरामद कराया गया। बाकी पैसो के बारे पुछने पर इनहोनें बताये की कर्ज देने एवं अन्य चीजो पर खर्च हो गया है। तत्पश्चात इनको गिरफ्तार कर राँची लाया गया। अन्य बिन्दुओं पर अनुसंधान जारी है।

 

बरामद –

 

1. 10,73,000/- रुपये

 

2. एक विवो कम्पनी का मोबाईल (Y21E SKY BLUE)

 

गिरफ्तारीः-

 

प्राथमिकी अभियुक्त मनीष कुमार

 

टीम सदस्यः-

 

1. पुलिस उपाधीक्षक महोदय, सदर, राँची।

 

2. थाना प्रभारी, बरियातु थाना राँची।

 

3. पु०अ०नि०- जॉयदीप बोस, बरियातु थाना, राँची।

 

4. आरक्षी – 2050 मनोहर कुमार नायक, पुलिस लाईन राँची

 

5. आरक्षी – 719 शिल्पा केरकेट्टा, पुलिस लाईन राँची।

 

 

 

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *