रांची: आज दिनांक 15.09.2025 को रांची नगर निगम क्षेत्रांतर्गत निगम की निजी भूमि के नामांतरण (Mutation) से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक अपर प्रशासक श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
➤ बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि रांची नगर निगम क्षेत्र में स्थित म्युनिसिपल लैंड की सटीक जानकारी होना आवश्यक है। भविष्य की योजनाओं एवं विकास कार्यों को गति देने से पूर्व भूमि की प्रकृति (Nature of Land) का पता लगाना अनिवार्य है।
➤ साथ ही, निर्देश दिया गया कि म्युनिसिपल खतियान का भी विधिवत नामांतरण (Mutation) सुनिश्चित किया जाए, ताकि भूमि संबंधी सभी अभिलेख अद्यतन एवं पारदर्शी बने रहें।
बैठक में उप प्रशासक श्री रविंद्र कुमार, श्री गौतम प्रसाद साहू, सभी सहायक प्रशासक, विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
