रांची नगर निगम द्वारा घाटों की सतत सफाई हेतु एमफीबियस एक्सकेवेटर से विशेष अभियान जारी

The Ranchi News
1 Min Read

Ranchi:- लोक आस्था के महापर्व छठ को ध्यान में रखते हुए रांची नगर निगम द्वारा सभी प्रमुख घाटों की सफाई कार्य को युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। घाटों की गहराई बढ़ाने, जलकुंभी एवं जल-जनित कचरे को हटाने हेतु एमफीबियस एक्सकेवेटर(पोकलेन) मशीन की सहायता से लगातार सफाई कार्य किया जा रहा है।

▶️प्रशासक श्री सुशांत गौरव के निर्देशानुसार निगम के अभियंता दल एवं सफाई कर्मियों की टीम घाटों की निरंतर निगरानी कर रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

▶️एमफीबियस एक्सकेवेटर की विशेषता यह है कि यह मशीन जल एवं स्थल दोनों पर कार्य कर सकती है, जिसके माध्यम से तालाबों की गाद निकालना, जलकुंभी हटाना तथा घाटों की सफाई तेज़ी और कुशलता से की जा रही है।

▶️रांची के कांके डैम (स्थित सभी घाटों में) पर मशीन द्वारा सफाई कार्य निरंतर जारी है। नगर निगम का लक्ष्य है कि सभी घाट स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुंदर रूप में तैयार रहें ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्वक स्नान और अर्घ्य अर्पण कर सकें।

▶️ रांची नगर निगम सभी सम्मानित नागरिकों से भी अपील करता है कि वे घाटों पर प्लास्टिक या पूजन सामग्री का उपयोग न करें और स्वच्छता बनाए रखने में निगम का सहयोग करें।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *