Ranchi:- रांची नगर निगम के द्वारा “अवैध होर्डिंग्स के विरूद्ध कार्रवाई” हेतु विशेष अभियान लागातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 12.09.2025 को रांची नगर निगम की बाज़ार शाखा की टीम के द्वारा शतरंजी बाजार से तुपुदाना चौक तक एवं मोराबादी क्षेत्र में जांच अभियान चलाते हुए, कुल 08 अवैध होर्डिंग्स को काट कर पूर्णतः हटा दिया गया। यह अभियान प्रतिदिन संचालित किया जाएगा तथा निगम क्षेत्रान्तर्गत लगाए गए सभी अवैध विज्ञापन पट्ट/होर्डिंग्स को हटाने की कठोर कार्रवाई की जाएगी।
