रांची: रांची नगर निगम के द्वारा अवैध होर्डिंग्स के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 28.08.2025 को निगम की बाजार शाखा की टीम द्वारा पिस्का मोड़ से पंडरा एवं अन्य स्थलों में अवैध होर्डिंग्स की जांच की गई।
जांच के दौरान कुल 05 बड़े अवैध होर्डिंग्स एवं 01 छोटे होर्डिंग को काटकर पूर्णतः हटा दिया गया।
रांची नगर निगम द्वारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अवैध होर्डिंग्स लगाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
