रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

The Ranchi News
4 Min Read

रांची: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री जनता दरबार में जिलावासियों की समस्याओं से अवगत हुए। जिला के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगोें ने जनता दरबार में अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने एक-एक कर सभी लोगों की समस्याएँ सुनी एवं उन्हें आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द का समाधान किया जाएगा। जनता दरबार के दौरान कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया गया, जिस पर आवेदकों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया।

*बेघर महिला और उसके बच्चे की रहने की हुई व्यवस्था*

जनता दरबार में अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे के साथ बेघर महिला अपनी फरियाद लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री से मिलने आयी थी। उपायुक्त द्वारा महिला के पति एवं पारिवारिक पृष्ठभूमि की जानकारी ली गयी। महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे छोड़ दिया है, अन्य रिश्तेदारों से भी किसी प्रकार की मदद नहीं मिलती, जैसे-तैसे गुजारा होता है, पार्क या सड़क पर छोटे बच्चे के साथ रात गुजरती है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी से महिला और उसके बच्चे की रहने की व्यवस्था वन स्टॉप सेंटर में की गयी।

*स्कूल फी मांगी का आवेदन*

मजदूरी कर गुजर बसर करनेवाली एक महिला अपने बच्चे का स्कूल में नामांकन कराने की फरियाद लेकर जनता दरबार में पहुंची थी। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जिला शिक्षा अधीक्षक, रांची को इस मामले में समुचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया ताकि बच्चे का नामांकन सुनिश्चित हो सके। एक अन्य मामले में महिला अपने बच्चे के साथ खराब आर्थिक स्थिति के कारण स्कूल फी माफ कराने का आवेदन लेकर आयी थी। इस मामले में भी उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जिला शिक्षा अधीक्षक को संबंधित स्कूल प्रबंधन से बात कर उचित समाधान निकालने का निर्देश दिया गया।

*राशन कार्ड में थी गड़बड़ी तुरंत हुआ सुधार*

हिन्दपीढ़ी के एक राशन कार्डधारी के कार्ड में सदस्यों के नाम में त्रुटियां थीं। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जिला आपूर्ति कार्यालय के कर्मचारियों को तुरंत बुलाकर निदेशित किया गया कि आवश्यक दस्तावेज का अवलोकन करते हुए राशन कार्ड में सुधार करें। राशन कार्ड में तुरंत सुधार पर आवेदक द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया।

जनता दरबार में कांके अंचल के ओयना मौजा में भू-माफिया द्वारा विवादित जमीन की रजिस्ट्री का प्रयास किये जाने से संबंधित शिकायत की गयी। इस संबंध में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा अपर समाहर्त्ता, रांची और सब रजिस्ट्रार को जांच कर समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

उपरोक्त के अतिरिक्त जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन आये जो जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए जल्द से जल्द समाधान करें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यथाशीघ्र प्रतिपुष्टि समर्पित करें ताकि शिकायतों के निष्पादन में आसानी हो।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *