रामपुर आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति सभागार में मंईयां सम्मान से मंईयां स्वावलम्बन कार्यक्रम का आयोजन

The Ranchi News
5 Min Read

आज रांची जिला में मंईयां सम्मान योजना से संबंधित लगभग 20 हजार महिला समूहों में बैठक की गई। जिसमें सभी SHG, VO एवं CLF में बैठक करते हुए हजारों महिलाओं और दीदीओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए मंईयां स्वावलम्बन कार्यक्रम बड़े पैमाने पर किया गया ।

आज दिनांक- 30 मार्च 2025 को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी रांची, मंजूनाथ भजन्त्री रामपुर आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति सभागार में मंईयां सम्मान से मंईयां स्वावलम्बन कार्यक्रम के भव्य आयोजन में शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रांची, रविशंकर मिश्रा डीपीएम झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, श्री निशिकांत नीरज, मुखिया रामपुर पंचायत सरस्वती देवी, आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति की अध्यक्ष श्रीमती नेहा कुजूर, उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता देवी एवं सभी आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति की सदस्य शामिल थी।

*झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान राशि से आर्थिक संपन्न होने की दिशा में पहल*

उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री इस कार्यक्रम में कहा की राज्य सरकार मंईयां सम्मान के रूप में योग्य लाभुकों को 2500 रुपए की सम्मान राशि दे रही है। अब इस राशि से कैसे अपने परिवार को आर्थिक रूप से संपन्न करना है यही इसका मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए आप महिला स्वालंबी बनने के लिए बकरी पालन, मुर्गी पालन, अंडा उत्पादन के जरिए स्वरोजगार अपना कर अपने आप को आर्थिक रूप से मज़बूत कर पाएंगी। आर्थिक रूप से मजबूत होने पर आप अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दे सकती है। इससे उनके लालन-पालन में भी कोई परेशानी नही होगी। पोल्ट्री फार्मिंग से महिला स्वावलंबन की दिशा में बहुआयामी लाभ कम लागत में प्रत्येक परिवार को प्राप्त होंगे। इससे किशोरियों के पोषण, महिलाओं के स्वावलंबन एवं अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत वर्ष में प्रत्येक लाभुकों को हर वर्ष मिलने वाली 30 हजार सम्मान राशि के सदुपयोग से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सार्थक पहल किया जा रहा है। इसके लिए व्यापक पैमाने पर कार्य योजना तैयार की जा रही है।

*झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि का सदुपयोग*

कार्यक्रम में शामिल दीदियाँ श्रीमती सरोजनी देवी, श्रीमती तारा देवी, श्रीमती मीणा लकड़ा, श्रीमती रमिता देवी एवं अन्य दीदियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया की कैसे उन्होंने झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि का सदुपयोग करते हुए पशुपालन और ड्रिप इरिगेशन से कैसे आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है। कैसे उनके जीवन पर व्यापक बदलाव हुए। ये सम्मान राशि से वे लगातार आत्मनिर्भर बन रही है। साथ ही दीदीयों ने कहा की बकरी पालन और मुर्गी पालन उनके लिए एटीएम साबित हो रहा है

*मंईयां सम्मान योजना से मिली राशि को आजीविका संवर्धक कैसे बनाए*

उपायुक्त द्वारा मंईयां सम्मान योजना से मिली राशि को आजीविका संवर्धक कार्यों/व्यापार जैसे- मुर्गी पालन, बकरी पालन, अंडा उत्पादन, कृषि कार्यों से संबंधित में प्रयोग कैसे करें, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि हो इसके बारें में विस्तार से बताया। राशि का सदुपयोग करते हुए कैसे कार्य करें।

*ड्रिप इरिगेशन से आर्थिक विकास हुआ*

मुखिया रामपुर पंचायत श्रीमती सरस्वती देवी ने कार्यक्रम में सभी दीदियाँ से कहा की मंईयां सम्मान योजना की राशि का उपयोग करते हुए आप ड्रिप इरिगेशन से विभिन्न तरह की खेती कर के आर्थिक रूप से मजबूत हो सकती है । उन्होंने कहा की वे ड्रिप इरिगेशन से काफ़ी सम्पन हुईं है। आप भी इससे जुड़े।

*साइबर अपराधियों से सतर्क रहें*

उपायुक्त ने सभी दीदियाँ से कहा की कैसे साइबर अपराधी लोगों को ठग रहें है कैसे लाभुकों को भी साइबर अपराधियों से सतर्क रहना है। उन्होंने कहा की अपने बैंक डिटेल एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साझा करने के दौरान पूरी सावधानी बरतें, साइबर अपराधियों के चंगुल में न आयें।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *