गोड्डा :- पुलिस अधीक्षक महोदय, गोड्डा के निर्देशानुसार चोरी के कांडो के उद्भेदन/बरामदगी हेतु विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा था। दिनांक-16.11.2025 को वादी जहीरूद्दीन अंसारी पिता-स्व० रूस्तम अंसारी पता-तालझारी, थाना-देवडाड़ जिला-गोड्डा द्वारा समर्पित आवेदन के आधार पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय तालझारी में स्कूल का ताला तोडकर तीन बैटरी, एक होम थियेटर एवं दो छोटा साउण्ड बॉक्स चोरी करने के आरोप में देवडाँड़ थाना कांड संख्या-37/25 अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया था। छापामारी के क्रम में दिनांक-16.11.2025 को त्वरित कार्रवाई करते हुए अप्राथमिकी अभियुक्त 1. इशाक अंसारी उम्र 18 वर्ष पिता इल्ताब अंसारी पता-तालझारी थाना-देवडाँड़ जिला-गोड्डा 2. रफीक अंसारी उम्र 24 वर्ष पिता-हरेश अंसारी पता-तालझारी थाना-देवडाँड़ जिला-गोडडा को गिरफ्तार किया गया है तथा उनके निशानदेही पर कांड में चोरी गये सामान क्रमशः तीन बैटरी, एक होम थियेटर एंव दो छोटा साउण्ड बॉक्स को बरामद किया गया है। कांड में गिरफ्तार दोनो संलिप्त अभियुक्तो को न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही हैं।
*गिरफतार अभियुक्तो का नाम/पता :-*
1. इशाक अंसारी उम्र 18 वर्ष पिता इल्ताब अंसारी पता-तालझारी थाना-देवडाँड़ जिला-गोडडा
2. रफीक अंसारी उम्र 24 वर्ष पिता-हरेश अंसारी पता-तालझारी थाना-देवडाँड़ जिला-गोडडा।
*बरामद सामानो की विवरणी :-*
1. 12V का U-Plus बैटरी 03
2. Frontech होम थियेटर 01
3. छोटा साउण्ड बॉक्स 02
*अपराधिक इतिहास :-*
रफीक अंसारी उम्र 24 वर्ष पिला-हरेश अंसारी पता-तालझारी थाना-देवडाँड़ जिला-गोडडा ।
1. गोड्डा (मु0) थाना कांड सख्या-122/2025 दिनांक-20.07.2025 धारा-317(5)/111(2)(b)303(2) भारतीय न्याय संहिता-2023
2. पोडैयाहाट थाना कांड संख्या-136/2018 दिनांक 19.07.2018 धारा-392 भा०द०वि० में आरोप पत्रित।
*छापामारी दल :-*
1. पु०अ०नि० राहुल कुमार, थाना प्रभारी, देवडाँड़ थाना
2. पु०अ०नि० रोशन कुमार, देवडाड़ थाना।
3. स०अ०नि० कालीदास हांसदा, देवडाँड़ थाना।
4. स०अ०नि० शिवनन्दन उराँव, देवडाँड़ थाना
5. देवडाँड़ थाना सुरक्षित बल
